Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab weather : एक हफ्ते में 46 के पार जाएगा तापमान, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, WD का असर होगा कम

June 8, 2024

Punjab weather : एक हफ्ते में 46 के पार जाएगा तापमान, 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, WD का असर होगा कम

चंडीगढ़। पंजाब में पिछले एक सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ (WD) का असर कम होने लगा है। पिछले 24 घंटों में बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद कहीं भी बारिश नहीं हुई। जिसके बाद पंजाब के औसत तापमान में करीब 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। उम्मीद है कि कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुस्त पश्चिमी विक्षोभ का असर आज पंजाब के मालवा के 6 जिलों फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा और बठिंडा में ही देखने को मिलेगा। अनुमान है कि आज यहां बारिश हो सकती है और हवाएं चल सकती हैं। जिसके चलते पंजाब के उक्त 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाकी पंजाब में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

पंजाब में फिर से चल सकती है लू
पश्चिमी विक्षोभ के शांत होने के बाद पंजाब में लू को लेकर फिर से अलर्ट जारी किया गया है। रविवार 9 जून से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अगले 6 दिनों के अंदर तापमान फिर से 45 डिग्री को पार कर जाएगा। वहीं, जून में भी लू से राहत नहीं मिलने वाली है। मई महीने की तरह जून का महीना भी गर्म रहने वाला है।

जानिए पंजाब के शहरों का तापमान

अमृतसर- शहर का अधिकतम तापमान पिछले शुक्रवार को 40.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। लेकिन आज तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

जालंधर- शहर का अधिकतम तापमान कल 38 डिग्री दर्ज किया गया था। आज यह तापमान करीब 3 डिग्री बढ़कर 41 डिग्री के करीब पहुंचने की उम्मीद है।

लुधियाना- शुक्रवार का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि आज यह तापमान करीब 3 डिग्री बढ़ सकता है। अनुमान है कि लुधियाना का तापमान आज 43 डिग्री के आसपास रह सकता है।

पटियाला- कल अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अनुमान है कि आज यह तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मोहाली- शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह तापमान आज 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें