Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

June 8, 2024

बेटे ने अपनी ही मां को उतारा मौत के घाट, गला घोंटकर की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र (विक्रम सिंह) : शाहाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही मां का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दे कि यह घटना शाहाबाद के हुडा सेक्टर की है। जहां बेटे ने पहले माँ को बुरी तरह से पीटा और फिर गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान कृष्णा देवी (55) के रूप में हुई है। आरोपी में ने शव को घर में ही छुपा रखा था। लेकिन जब घर से बदबू आने लगी तो घर के पहले माले पर रह रही महिला ने डायल 112 को फोन कर ये जानकारी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आरोपी युवक मोहित अग्रवाल को पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। शाहबाद थाना प्रभारी ललित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की युवक ने पहले अपनी मां को पहले पीटा और फिर बाद में गला घोट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया की हत्या करीब 2 दिन पहले की गई है जिसके बाद आरोपी में ने शव को घर में ही छुपा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें