Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

थप्पड़ कांड पर Kangana Ranaut के सपोर्ट में आए Anupam Kher, कहा- “कांस्टेबल के खिलाफ हो कार्रवाई”

June 8, 2024

थप्पड़ कांड पर Kangana Ranaut के सपोर्ट में आए Anupam Kher, कहा- “कांस्टेबल के खिलाफ हो कार्रवाई”

मुंबईः चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के मामले पर हर कोई अपना रिएक्शन दे रहा है। अनुपम खेर ने इस घटना की निंदा की है और आरोपी कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं। दरअसल, लोकसभा चुनाव में हिमाचल की मंडी सीट से जीतने के बाद कंगना रनौत चंडीगढ़ से दिल्ली आ रही थीं। फ्लाइट पर चढ़ने से पहले वहां तैनात सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

मुंबई में आयोजित स्टार ऑफ इंडिया अवॉर्डस 2024 के मौके पर जब अनुभवी एक्टर अनुपम खेर से इस मामले को लेकर सवाल किया गया, तो वह कंगना के सपोर्ट में उतर आए। उन्होंने कहा, कि ‘एक महिला के साथ दूसरी महिला ने अपनी पोजिशन का फायदा उठाकर जो फिजिकल वायलेंस किया है, वो बिल्कुल गलत है। इसपर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।‘ खेर ने कहा, कि ‘गुस्सा जाहिर करना समझ में आता है, लेकिन इस तरह की हरकतें करना निंदनीय है और अस्वीकार्य है।‘

उन्होंने कहा, कि ‘सांसद या एक्ट्रेस.. कंगना का चाहे जो भी स्टेटस हो, वह सबसे पहले एक महिला हैं। महिला या किसी और के प्रति इस तरह की हिंसा अन्यायपूर्ण है।‘ मामले में सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इस पर कुलविंदर का कहना है कि वह कंगना के किसान आंदोलन पर दिए पुराने बयान से नाराज थीं।

इस थप्पड़ कांड के अगले दिन कंगना ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘यह मैं समझ गई कि उसने रणनीति के तहत मेरे आने का इंतजार किया और फिर खालिस्तानी स्टाइल में चुपचाप पीछे से आई और बिना कुछ कहे मेरे चेहरे पर मारा।‘ कंगना ने लिखा, कि ‘जब मैंने पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने नजरें फेर लीं और उस पर फोकस फोन कैमरों की ओर बोलना शुरू कर दिया। किसान कानून निरस्त कर दिए गए हैं और अब किसी को भी इससे कोई सरोकार नहीं है। शायद यह उसका खालीस्तान में शामिल होने का तरीका था।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें