Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

June 8, 2024

पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फ़रीदाबाद (रिंकू शर्मा) : छायसा के अटाली गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में रखवाया है। वहीं मृतिका जयवती के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उसकी हत्या कर दी है। परिजनों का कहना है कि उसके सिर पर चोट के निशान है और मुंह पर भी निशाना बने हुए हैं। आपको बता दें 2009 में उसकी शादी की गई थी उसके तीन बच्चे भी हैं हालांकि झगड़ा किस बात पर हुआ है अभी तक यह पता नहीं चला है। वहीं थाना छायसा प्रभारी रणवीर ने बताया की उनको सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब वो पहुंचे तो उन्होंने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भेज दिया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है और पता कर रही है कि आखिर किस वजह से आरोपी ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें