Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री हुई आग का शिकार, 6 दमकल ने पाया 3 घंटो में आग पर काबू, हुआ लाखों का नुकसान

June 9, 2024

पानीपत स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री हुई आग का शिकार, 6 दमकल ने पाया 3 घंटो में आग पर काबू, हुआ लाखों का नुकसान

हरियाणा के पानीपत में सेक्टर 25 में स्थित इंडस्ट्री में आग लगने से भीषण हादसा हो गया।आग इंडस्ट्री के प्रथम तल पर लगी थी। रविवार सुबह तड़के ही आग लगने की सूचना इंडस्ट्री में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने मालिक को दी। जिसके बाद तुरंत ही फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और पुलिस को सूचित किया गया।

कुछ समय बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां सेक्टर 25 स्थित टेक्सटाइल इंडस्ट्री पहुंची। काफी मेहनत मशक्कत के बाद दमकल को आग पर काबू पाने में सफलता मिली। आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू पाने में दमकल की गाड़ियों को कई घंटों का समय लग गया।

सिक्योरिटी गार्ड ने गुप्ता टेक्सटाइल इंडस्ट्री के मालिक राम निवास गुप्ता को सूचना दी। गार्ड ने बताया की इंडस्ट्री के प्रथम तल पर सुबह 4 बजे आग लग गई है। जिसके बाद राम निवास गुप्ता मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को सूचित किया।

गुप्ता टेक्सटाइल इंडस्ट्री में मुख्य रूप से कारपेट का निर्माण किया जाता है। टेक्सटाइल फैक्ट्री के निर्माण की गईं कारपेटो का निर्यात बाहरी देशों में भी किया जाता है। फैक्ट्री में मौजूद मशीनरी भी बाहरी देश से मंगवाई गई है। वहीं फैक्ट्री में आग लगने से मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट को ही माना जा रहा है।

दमकल विभाग की गाड़ियों को भी आग पर काबू पाने में कम से कम 3 घंटों का समय लग गया। फैक्ट्री 2000 वर्ग गज के फैली हुई है। 6 गाड़ियों ने इंडस्ट्री के कुल 18 चक्कर लगाते हुए निरंतर पानी की बौछार करने के बाद भी करीब 3 घंटों में आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें