Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मिले सीएम योगी

June 10, 2024

शपथ ग्रहण समारोह के बाद अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मिले सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हें केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में फिर से मंत्री बनने पर बधाई दी। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ की आज ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात हो सकती है। नड्डा ने भी रविवार को राष्ट्रपति भवन में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली है।

योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीर को एक्स पर शेयर करते हुए कहा, ‘माननीय केंद्रीय मंत्री अमित शाह जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दिक आभार!‘

नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की तस्वीर को साझा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर कहा, ‘नई दिल्ली में आज माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हार्दकि आभार!‘

राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक्स पर कहा, ‘माननीय केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई दी। अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आपका हाद्रिक आभार!‘

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों के साथ मिलकर केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार का गठन कर लिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश में आए चुनावी नतीजों ने पार्टी आलाकमान को चिंतित कर दिया है और पार्टी इसकी समीक्षा भी कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें