Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गांव में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़…2 लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

June 10, 2024

गांव में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़…2 लोगों की मौत, कई घर क्षतिग्रस्त

गंगटोकः सिक्किम के नामची जिले के माजुआ गांव में सोमवार सुबह भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नामची जिले के यांगंग इलाके में हुई।

एक अधिकारी ने बताया, कि अचानक बाढ़ में दो लोगों की मौत के अलावा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति लापता है। घायल महिला को सिंगतम जिला अस्पताल ले जाया गया है। कम से कम सात घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य की आपदा प्रबंधन टीम पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर बचाव कार्य कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें