Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेब सीरीज ‘The Trial’ फेम एक्ट्रेस Noor Malabika ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

June 10, 2024

वेब सीरीज ‘The Trial’ फेम एक्ट्रेस Noor Malabika ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई: कई वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी अभिनेत्री नूर मालाबिका का शव उनके मुंबई स्थित आवास पर पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने सड़ी गली अवस्था में उनका शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। पुलिस ने कहा, “अभिनेत्री का शव अंधेरी, ओशिवारा इलाके में मिला है।

अभिनेत्री ने 6 जून को ही अपने आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा, पुलिस ने मामले की जांच भी तेज कर दी है।“ हालांकि, इस कदम के पीछे की वजह क्या हो सकती है, अभी तक पुलिस इस सवाल का जवाब देने से बच रही है।

बता दें कि 37 वर्षीय अभिनेत्री कतर एयरवेज में कार्यरत थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। वो अच्छा कर भी रही थीं। उन्होंने कई वेब सीरीज में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा, मगर इस बीच उनके द्वारा उठाया गया यह कदम चौंकाने वाला है। पुलिस को तलाशी के दौरान अभिनेत्री के घर से कुछ दवाइयां और डायरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने अभिनेत्री के परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

मूल रूप से नूर मालाबिका असम की रहने वाली हैं, जो कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अब तक ‘सिसकियां’, ‘वॉकमैन’, ‘तीखी चटनी’, ‘जघन्य उपाय’, ‘चरमसुख’, ‘देखी अनदेखी’, ‘बैकरोड हलचल’ जैसे शो और सीरीज में काम किया है। इससे पहले वो एक्ट्रेस काजोल की ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में भी नजर आई थीं। इसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें