Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंचा

June 11, 2024

शुरुआती कारोबार में रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि तेल आयातकों की बढ़ती मांग और अमेरिका से उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के कारण अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भी स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के बराबर है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.50 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.12 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,572.38 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे थे।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें