Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजधानी में फिर शुरू होगा Heat wave का असर, कई दिनों तक नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

June 11, 2024

राजधानी में फिर शुरू होगा Heat wave का असर, कई दिनों तक नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर हीट वेव का असर देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 12 जून से लेकर 17 जून के बीच हीट वेव का असर देखने को मिल सकता है और पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। 11 जून तक पारा 44 डिग्री के पार दिख रहा है। डॉक्टरों की सलाह है कि हीट वेव के दौरान घरों से बिल्कुल ना निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन का शिकार ना हो पाएं।

मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो 11 जून को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं 12 जून से लेकर 13, 14, 15, 16 और 17 जून तक पारे के 45 डिग्री से ज्यादा पहुंचने की संभावना जताई गई है।

साथ ही साथ किसी भी तरीके के कोई भी बादल छाने या बारिश या तेज तूफान के असर को भी मौसम विभाग ने नहीं दिखाया है। इससे साफ तौर पर जाहिर है कि एनसीआर वालों को एक बार फिर भीषण और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और हीट वेव के चलने के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ेगा।

माना जा रहा है कि भीषण गर्मी के एक बार फिर बढ़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ने लगेगी, बच्चों और बुजुर्गों पर हीट वेव का बहुत ज्यादा असर होता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय तक घर के अंदर रहें और खूब तरल पदार्थ पिएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें