Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जट्ट एंड जूलियट’ में काम नहीं करना चाहते थे Diljit Dosanjh, फिर निर्माता ने सामने रख दिया ब्लैंक चेक

June 11, 2024

‘जट्ट एंड जूलियट’ में काम नहीं करना चाहते थे Diljit Dosanjh, फिर निर्माता ने सामने रख दिया ब्लैंक चेक

Jatt and Juliet: पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इस समय ‘जट्ट एंड जूलियट’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसका हाल में दमदार और कॉमेडी से भरपूर ट्रेलर जारी हुआ है, जिसको दर्शको द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है. फिल्म में एक बार फिर दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

एक दशक से ज्यादा समय के बाद वापसी करने वाली फ्रैंचाइज़ी के बारे में दिलजीत ने कहा, “हमें पता ही नहीं चला कि 12 साल कैसे बीत गए। जैसा कि वे कहते हैं, समय उड़ जाता है। जट्ट एंड जूलियट 1 हिट थी और दूसरी भी ब्लॉकबस्टर थी, और अब जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे लगता है कि तीसरी फिल्म पहले ही बन जानी चाहिए थी। मुझे खुशी है कि फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म आखिरकार बन गई और हम इसे दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं।

हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर एक्टर ने एक बड़ा खुलासा भी किया है।

दिलजीत ने बताया कि वे पहले ‘जट्ट एंड जूलियट’ में काम नहीं करना चाहते थे, जिसके पीछे का कारण फिल्म के निर्माता दर्शन सिंह ग्रेवाल के साथ उनके मतभेद थे. हालांकि, जब फिल्म निर्माता ने एक्टर को खाली चेक की पेशकश की और मैं हैरान रह गया! उस समय, गुरदास मान पंजाबी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस लेते थे और मैंने चेक में वही रकम लिखी, यह सोचकर कि दर्शन जी खुद मुझे वापस भेज देंगे। लेकिन उन्होंने कहा कि वह मुझे 1 लाख रुपये और ज्यादा देने के लिए तैयार थे। इसलिए मेरे पास असल में फिल्म साइन करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था।”

‘जट्ट एंड जूलियट’ साल 2011 में रिलीज हुई, जिसमें दिलजीत ने नीरू बाजवा के साथ स्क्रीन शेयर की थी और ये फिल्म उस समय पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी थी.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें