Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद : बैंक्वेट हाल के टेंट में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख

June 12, 2024

फतेहाबाद : बैंक्वेट हाल के टेंट में लगी भीषण आग, लाखो का सामान जलकर हुआ राख

फतेहाबाद : जिले के टोहाना में आज सुबह करीब 6:15 बजे एक बैंक्वेट हाल के टेंट में भयानक आग लग गई। आग की लपटे इतनी भीषण थी कि जिससे लाखों रूपए का टेंट जल कर राख हो गया। लेकिन गनीमत रही के उस समय हाल में लोग नहीं थे, जिस कारण जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलने के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

जिस कारण आग को आगे फैलने से रुका गया। जानकारी के अनुसार टोहाना के हिसार रोड पर हरबंस सेठी का शाही बाग बैंक्विट हॉल बना हुआ है, जिसमें आज तड़के करीब 6:15 बजे अज्ञात कारणों से डेकोरेटिव गेट के टेंट में आग लग गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया।

जिससे समय रहते ही आग बुझाने से बड़ा नुकसान होने से टल गया। हालांकि लाखों का टेंट जलकर राख हो गया। टेंट के अंदर रखा सजावट का सारा सामान जल कर राख हो गया। हादसा सुबह का समय होने के चलते बैंक्विट हॉल में भीड़ नहीं थी, जिस कारण जान माल का नुकसान होने से भी टल गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें