Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-अमेरिका युवा मैत्रीपूर्ण बैठक पेइचिंग में आयोजित

June 13, 2024

चीन-अमेरिका युवा मैत्रीपूर्ण बैठक पेइचिंग में आयोजित

अखिल चीन युवा फेडरेशन से मिली खबर के अनुसार चीन और अमेरिका के युवा प्रतिनिधियों ने 12 जून को पेइचिंग में एकत्र होकर चीन-अमेरिका युवा मैत्रीपूर्ण बैठक में भाग लिया, जिसका विषय “सहयोग का पुल बनाएं, बेहतर भविष्य का सहनिर्माण करें” है।

चीनी और अमेरिकी युवा प्राचीन चीनी वास्तुकला व सांस्कृतिक विरासत के आकर्षण को महसूस करने के लिए ग्रेटवॉल पर चढ़े और फॉरबिडन सिटी के अंदर गये। उन्होंने पेइचिंग के ह्वाइरौ जिले के सितुह गांव और पेइको गांव में जाकर चीन के ग्रामीण पुनरुद्धार को महसूस किया। रात को अमेरिकी युवाओं ने सेंचुरी थिएटर में चीन-अमेरिका युवा मैत्री बैठक थीम वाले संगीत कार्यक्रम में भाग लिया, चीनी युवाओं के साथ सहयोग की कहानियां साझा कीं और एक साथ गीत गाते हुए गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण माहौल में दोस्ती और सहमति को गहरा किया।

बताया गया है कि अगले दो दिनों में, चीनी और अमेरिकी युवा कई चीनी सरकारी विभागों और थिंक टैंकों का दौरा करेंगे और युवा सिविल सेवकों व युवा विद्वानों के साथ बातचीत करेंगे। वे उद्यमों और आर्थिक विकास क्षेत्रों में भी जाएंगे और उद्यमों व शहर की विकास स्थिति के बारे में जानेंगे।

चीन-अमेरिका युवा मैत्रीपूर्ण बैठक “भविष्य का पुल” नामक चीन-अमेरिका युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का प्रमुख कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम को अखिल चीन युवा फेडरेशन और विदेशी देशों के साथ मैत्री के लिए चीनी पीपुल्स एसोसिएशन  द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है। इसका उद्देश्य चीनी और अमेरिकी युवाओं के बीच संचार, समझ, दोस्ती और सहयोग के पुल बनाना है और चीन-अमेरिका संबंधों का स्वस्थ, स्थिर और सतत विकास बढ़ाने में मदद करना है। 

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें