Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Stree 2 Release Date: ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इन फिल्मो को देगी टक्कर

June 14, 2024

Stree 2 Release Date: ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक, इन फिल्मो को देगी टक्कर

मुंबई : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें हिंदी में लाल रंग में ‘स्त्री’ लिखा हुआ है। मेकर्स ने लिखा, ‘’इस स्वतंत्रता दिवस पर आ रही है ‘स्त्री’ फिर से… ‘स्त्री 2’ इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में.. ‘स्त्री 2’ का टीजर आज ही सिनेमाघरों में ‘मुंज्या’ के साथ देखें।

‘स्त्री 2’ को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है और मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियो के बैनर तले दिनेश विजान ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि वरुण धवन कैमियो करते दिखाई देंगे। वहीं तमन्ना भाटिया भी स्पेशल अपीयरेंस में होंगी। ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट पहले 30 अगस्त रखी गई थी, लेकिन अब यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना अक्षय कुमार की फिल्म ‘खेल खेल में’ और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द रूल’ से होगा। इसके अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म ‘वेदा’ भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें