Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Paris Olympics में नहीं खेलेंगे फुटबॉलर Lionel Messi,खबर में जानिए वजह

June 14, 2024

Paris Olympics में नहीं खेलेंगे फुटबॉलर Lionel Messi,खबर में जानिए वजह

ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के दिग्गज लियोनेल मेसी व्यस्त कार्यक्रम और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आगामी पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। अर्जेंटीना की अंडर-23 कोच माशचेरानो से बातचीत मेें मेसी ने कहा कि हम दोनों ने मौजूदा हालात को समझते और अभी ओलंपिक के बारे में सोचना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि यह दो-तीन महीने लगातार क्लब से दूर रहने जैसा होगा और सबसे बड़ी बात यह है कि मैं अब ऐसी उम्र में नहीं हूं कि हर चीज में हिस्सा बन सकूं। यह बहुत मुश्किल फैसला था, लेकिन मेरे करियर के इस मुकाम पर अहम है कि मैं अपने शरीर और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखूं। उन्होंने कहा कि मुझे जोखिम से बचना होगा। लगातार दो टूर्नामेंट खेलना बहुत ज्यादा होगा।

उन्होंने कहा कि कोपा अमेरिका के बाद मुझे अपने क्लब इंटर मियामी के लिए भी खेलना है और इतने अधिक समय तक खेल से दूर रहना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं ओलंपिक में खेलने और माशे के साथ मिलकर इसे जीतने के लिए बहुत भाग्यशाली रहा हूँ। यह फुटबॉल के स्तर पर एक शानदार अनुभव था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें