
नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ करके 5.951 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया है और अफ्रीकी मूल के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। उसने बताया कि तस्करों के पास से करीब 5.951 किलोग्राम मेथामफेटामाइन ड्रग्स बरामद की गयी है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गयी है। आरोपियों की पहचान 29 वर्षीय महिला मैरियन कोन और 37 वर्षीय किंग्सले ओनेकाची के रूप में की गयी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...