Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में अभी और सताएगी लू, इंसानों के साथ-साथ जानवर भी पड़ रहे बीमार

June 15, 2024

कुरुक्षेत्र में अभी और सताएगी लू, इंसानों के साथ-साथ जानवर भी पड़ रहे बीमार

कुरुक्षेत्र: भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान दिखाते नजर आते हैं। दोपहर के समय जब लू चलती है तो लोगों की मुश्किलें होर बढ़ जाती है।लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के तरीके ढूंढ रहे हैं। कुछ लोग सर और मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए नजर आए और कुछ लोग ब्रह्म सरोवर पर स्नान करते हुए नजर आए।

लू के चलते जहां लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है वही लू का असर बेजुबान जानवरों को भी देखने को मिल रहा है। बेजुबान जानवर भी कहीं ठंडी जगह पर बैठे हुए नजर आते हैं और कहीं स्ट्रीट डॉग अपने ऊपर पानी गिरते हुए नजर आए। लू से बेजुबान जानवरों को बचाने के लिए शेर सिंह ने तो अपने घर के दरवाजे ही खोल दिए

जिसमें स्ट्रीट डॉग उनके घर के आकर पखे, कूलर के निचे आ कर बैठते रहते हैं और वहीं खाना ,पानी पीते हैं। डॉक्टर रोहतास सैनी ने हमें जानकारी देते हो बताया कि लू के कारण पशु काफी बीमार हो रहे हैं। लू लगने से पशु चारा कम खा रहे हैं। जिससे दूध देने वाले पशुओं का दूध भी कम हो रहा है,डेरी फार्मरो को पशुओं की देख–रेख में काफी ध्यान देना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें