Last Updated: November 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब टी20 विश्व कप से बाहर, जजई को टीम में किया गया शामिल

June 15, 2024

अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब टी20 विश्व कप से बाहर, जजई को टीम में किया गया शामिल

आइलेट : T20 World Cup 2024 में अब तक दमदार प्रदर्शन करने वाली अफगानिस्तान की टीम को बड़ा झटका लगा है।अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान उंगली की चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई को टीम में शामिल किया गया है। तेईस वर्षीय मुजीब अफगानिस्तान की तरफ से टूर्नामेंट में केवल एक मैच खेल पाए थे।

वह युगांडा के खिलाफ पहले मैच में खेलने के बाद अगले दो मैच में नहीं खेले थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बयान में कहा, ‘‘आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने मुजीब उर रहमान की जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम ने रखने की मंजूरी दे दी है। अफगानिस्तान पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर चुका है। वह ग्रुप चरण का अपना अंतिम मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें