Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपालों ने Satya Pal Jain को जन्मदिवस पर सम्मानित किया

June 15, 2024

पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपालों ने Satya Pal Jain को जन्मदिवस पर सम्मानित किया

चण्डीगढ़: पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संघवा, सांसद श्री सतनाम सिंह संधू, सांसद श्री मनीष तिवारी, पूर्व सांसद श्री त्रलोचन सिंह सहित सैंकड़ों महानुभावों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। दोनों राज्यपालों ने शॉल पहनाकर तथा फूलों के गुलदस्तें भेंट करके श्री जैन को सम्मानित किया। सत्य पाल जैन ने आज अपना 72वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई और लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया। श्री जैन ने प्रातः अपने घर में अपने पूरे परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा पूजा अर्चना के बाद ही जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की। लोगों के भारी जनसमूह को देखकर श्री जैन कई बार भावुक भी हुये। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली पूंजी है। यह उल्लेखनीय है कि श्री जैन जाने माने संविधान विषेषज्ञ है तथा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वे दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विष्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह भारत सरकार के एडीषनल सॉलिसिटर जनरल के पद कार्यरत हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें