Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

नहर में नहाते समय युवक की पानी में डूबने से मौत

June 18, 2024

नहर में नहाते समय युवक की पानी में डूबने से मौत

यमुनानगर: नहर में नहाते समय एक युवक डूब गया, बल्कि एक युवक बाल बाल बच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जब युवक डूबा तो नहर के बाहर खड़े दोस्त ने शोर मचाया। वहां आस पास के लोग इक्कठा हो गए। जिन्होंने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चेन बनाई और नहर में डूबे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बसातियां वाला निवासी संजीव ने बताया कि उसका भतीजा 20 वर्षीय विकास, विकास का दोस्त दीपक व अरूण तीनों नहाने के लिए बाइक पर सवार होकर दादुपुर नहर पर गए थे। वह कार मैकेनिक है। विकास व अरूण नहर में नहाने लग गए, अचानक विकास गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देख दीपक व अरूण ने शोर मचाया और वहां आस पास के लोग इक्कठा हो गए। पहले अरूण बाहर निकला। बुडिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें