Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shraddha Kapoor ने Rahul Modi के साथ शेयर की फोटो, रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इज़हार

June 19, 2024

Shraddha Kapoor ने Rahul Modi के साथ शेयर की फोटो, रोमांटिक अंदाज में किया प्यार का इज़हार

मुंबई : बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। एक्ट्रेस ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी दिल की बातें फैंस के साथ साझा किया करती हैं। वही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो के जरिए किया।

श्रद्धा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें दोनों व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने राहुल का हाथ पकड़ा हुआ है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, ‘दिल रख ले…नींद तो वापस दे दे यार।‘ इसी के साथ उन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट की और राहुल मोदी को टैग भी किया है। श्रद्धा और राहुल पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वह कई बार एक साथ इवेंट में स्पॉट हुए हैं। बता दें कि मार्च में श्रद्धा ने कुछ फोटो शेयर की, इन फोटो में उनके गले में ‘आर’ शब्द का पेंडेंट देखा गया, जिसने सबका ध्यान खींचा।

बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात रणबीर कपूर स्टारर ‘तू झूठी मैं मक्का’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में राहुल राइटर के रूप में काम कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों ‘स्त्री 2’ की तैयारी में बिजी हैं, जो 2018 में आई राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, फ्लोरा सैनी और अभिषेक बनर्जी स्टारर फिल्म का दूसरा पार्ट है। हॉरर कॉमेडी के दूसरे पार्ट में राजकुमार एक बार फिर श्रद्धा के साथ नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। वहीं बात करें राहुल मोदी की तो वह ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें