Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024, USA vs SA, 41st Match, Super 8: सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया

June 19, 2024

T20 World Cup 2024, USA vs SA, 41st Match, Super 8: सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका को 18 रनों से हराया

आज टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 के पहले मुकाबले में ग्रुप-2 में अमेरिका का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। अमेरिका ने लीग स्टेज के दौरान पाकिस्तान जैसी बड़ी टीम को चौंकाया था। दक्षिण अफ्रीका अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, अमेरिका को लीग स्टेज पर चार मैचों में दो जीत मिली हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अमेरिका के कप्तान एरॉन जोंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मोनांक पटेल एक बार फिर मैच नहीं खेल रहे हैं। वह चोटिल हैं। अमेरिका ने एक एक्स्ट्रा स्पिनर खिलाया है। केंजिगे की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने भी एक अतिरिक्त स्पिनर को तरजीह दी है। ओटनील बार्टमैन की जगह केशव महाराज को मौका दिया गया है।

दक्षिण अफ्रीका ने 194 रन बनाए:-

दक्षिण अफ्रीका ने अमेरिका के सामने 195 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 74 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। वहीं, रीज हेंड्रिक्स ने 11 रन और कप्तान एडेन मार्करम ने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। डेविड मिलर खाता भी नहीं खोल सके। हेनरिक क्लासेन 22 गेंद में तीन छक्के की मदद से 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 16 गेंद में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। सौरभ नेत्रवलकर और हरमीत सिंह को दो-दो विकेट मिले।

उलटफेर कर सकती है अमेरिका

सह मेजबान अमेरिका की टीम में आठ भारतीय, दो पाकिस्तानी, एक वेस्टइंडीज, एक न्यूजीलैंड, एक दक्षिण अफ्रीकी और एक नीदरलैंड का खिलाड़ी शामिल है और टीम टूर्नामेंट में पदार्पण करते हुए सुपर आठ में जगह बनाकर उत्साह से लबरेज हैं। टीम ने आक्रामक क्रिकेट खेला है। अमेरिका की नजरें कप्तान मोनांक पटेल की फिटनेस पर होगी जो भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और हल्की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भी उन्हें नहीं खेलना था। लीग चरण में पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को हराने के बाद अमेरिका एक और उलटफेर करने के लिए तैयार होगा। हालांकि यह आसान नहीं होगा लेकिन अमेरिका की टीम चुनौती के लिए तैयार होगी।

दोनों टीमें की प्लेइंग XI:-

अमेरिका: शयन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), एरॉन जोंस (कप्तान), नीतीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्टुश केनजिगे, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी।

RSA 194/4 (20) South Africa won by 18 runs

USA 176/6 (20)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें