Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

TMKOC: टप्पू सेना के मेंबर गोली ने 16 साल बाद ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ शो को कहा अलविदा

June 21, 2024

TMKOC: टप्पू सेना के मेंबर गोली ने 16 साल बाद ‘तारक मेहता के उल्टा चश्मा’ शो को कहा अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं। शो के हर किरदार की घर -घर में फैन फॉलोइंग है। शो में एक्टर कुश शाह गोली के रोल में नजर आते हैं। उनका मस्तीभर अंदाज दर्शकों को काफी पसंद है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, कुश शाह शो छोड़ सकते हैं। एक्टर के एक फैन ने ऐसा दावा किया है। फैन ने कुश के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। फोटो में फैन ने इस तरह की बात लिखी है। फैन ने बताया कि उनकी अचानक कुश शाह से मुलाकात हुई। एक्टर ने न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ने का फैसला किया है। ये दिलचस्प पोस्ट रेडिट पर वायरल हो रहा है। फैन ने गोली के साथ पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी जाते समय अचानक मुझे न्यूयॉर्क में खुश शाह उर्फ गोली मिला।

उन्होंने मुझे बताया कि मैंने शो छोड़ दिया है और न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई कर रहा हूं। ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गोली के बिना मजा नहीं आएगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ओह नो। तीसरे यूजर ने लिखा, गोली और जेठालाल की नोकझोंक को मिस करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें