Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिलचिलाती गर्मी से आंधी-बारिश ने दिलाई राहत, IMD ने अगले पांच दिनों तक का जारी किया Alert

June 22, 2024

चिलचिलाती गर्मी से आंधी-बारिश ने दिलाई राहत, IMD ने अगले पांच दिनों तक का जारी किया Alert

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ शुक्रवार को हल्की बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से बड़ी राहत मिली है। आईएमडी ने अगले पांच दिन तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। अभी तक रफ्तार ठीक है। ऐसे में रविवार तक पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंचने की पूरी संभावना है।


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में उत्तर भारत को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा-दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग इलाकों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री तक रहा। देश में सबसे ज्यादा तापमान 43.8 डिग्री हरियाणा के सिरसा में रिकॉर्ड किया गया।

कई राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश

आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश और आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में गरज और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें