Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर पंजाबी अभिनेता रणदीप सिंह भंगू का हुआ निधन

June 22, 2024

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर पंजाबी अभिनेता रणदीप सिंह भंगू का हुआ निधन

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम पंजाबी फिल्म अभिनेता रणदीप सिंह भंगू का अचानक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर पंजाबी फिल्म और टीवी एक्टर्स एसोसिएशन (PFTAA) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। अचानक हुई मौत के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शनिवार को दोपहर 12 बजे रोपड़ के श्री चमकौर साहिब के पास गांव चुहड़ माजरा में किया जाएगा।

PFTAA ने रणदीप भंगू के बारे में एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- “हमें दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय अभिनेता रणदीप सिंह भंगू नहीं रहे। उनका अंतिम संस्कार आज 22-6-2024 को दोपहर 12 बजे श्री चमकौर साहिब (रोपड़) के पास गांव चुहड़ माजरा में होगा।” रणदीप भंगू की बात करें तो उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर बड़े चेहरों के साथ काम किया। उन्हें कई पंजाबी फिल्मों में देखा गया जिनमें उन्नी इक्की, बाजरे दा सिट्टा, परहुना और डर्बिन शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें