Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sidhu Moosewala का 7वां गाना होगा रिलीज: Stefflon Don के साथ मिलकर किया काम, लंदन की सड़कों पर खुद करेंगी इसका प्रमोशन

June 22, 2024

Sidhu Moosewala का 7वां गाना होगा रिलीज: Stefflon Don के साथ मिलकर किया काम, लंदन की सड़कों पर खुद करेंगी इसका प्रमोशन

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद 7वां गाना दो दिन बाद 24 जून को रिलीज होने जा रहा है। मूसेवाला का यह नया गाना ‘डिलेमा’ ब्रिटिश सिंगर स्टेफलॉन डॉन के साथ है।

स्टेफलॉन खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसका प्रमोशन कर रही हैं। इतना ही नहीं, वह इसके लिए लंदन की सड़कों पर भी उतर आई हैं। स्टेफलॉन इस गाने में सिद्धू के लिए न्याय की मांग करती भी नजर आएंगी।

स्टेफलॉन डॉन ने गाने की लॉन्चिंग से 48 घंटे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया और लोगों से लंदन के साउथ हॉल पहुंचने की अपील की। ​​इस अपील को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और हजारों लोग साउथ हॉल पहुंचे।

स्टेफलॉन ने गाने को प्रमोट करने के लिए टी-शर्ट छपवाई हैं, जिसमें एक तरफ उनकी तस्वीर छपी है और पीछे सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर छपी है।

गाना कितने मिनट का होगा और इसके बोल क्या होंगे, इस बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन स्टेफलॉन ने गाने को लेकर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो #justiceforsidhumoosewala को प्रमोट कर रही हैं।

सिर्फ 2 महीने पहले ही लॉन्च हुआ था गाना 4:10:

मूसवाला का नया गाना 4:10 दो महीने पहले 10 अप्रैल को लॉन्च हुआ था। इस गाने को रैपर और मूसवाला के दोस्त सनी माल्टन ने पूरा किया। मूसवाला के फैंस के लिए ये इस साल की दूसरी बड़ी खुशखबरी थी। इस साल की शुरुआत में फैंस को मूसवाला के भाई के जन्म की खबर मिली थी। मूसवाला के भाई का जन्म 17 मार्च को हुआ था।

SYL गाने को भारत में किया गया बैन:

सिद्धू मूसवाला की हत्या के बाद अब तक कुल 5 गाने रिलीज हो चुके हैं। SYL गाना 23 जून 2022 को रिलीज हुआ था। जिसमें मूसवाला ने पंजाब में पानी के मुद्दे को उठाया था। इस गाने को 72 घंटे में 2.7 करोड़ व्यूज मिले थे। जिसके बाद इस गाने को भारत में बैन कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें