Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Bigg Boss OTT 3’ के बाद अच्छा काम मिलने की उम्मीद : Ranveer Shorey

June 22, 2024

‘Bigg Boss OTT 3’ के बाद अच्छा काम मिलने की उम्मीद : Ranveer Shorey

मुंबई : फैंस के पसंदीदा रियलिटी शो में से एक ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का दमदार आगाज हो चुका है। शो में शामिल होने वाले सभी कंटेस्टेंट के नाम और चेहरों से भी पर्दा उठ गया है। इस बार कई सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर आए हैं। इनमें से एक नाम बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का है। शो में जाने से पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या वह और ज्यादा रियलिटी शो में नजर आएंगे, तो रणवीर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं इसके तुरंत बाद कोई रियलिटी शो करूंगा, लेकिन इस बिजनेस में, कुछ भी प्लान के मुताबिक नहीं होता।

बहुत सी चीजें इस बात पर निर्भर करती हैं कि आपको एक एक्टर के रूप में क्या मिल रहा है। रणवीर शौरी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के बाद अपने ‘मेन जॉब’ पर लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ’एक्टर के तौर पर मुझे अच्छा काम नहीं मिल रहा है। इसलिए, मैं उम्मीद कर रहा हूं कि इसके बाद मुझे अच्छे एक्टिंग असाइनमेंट मिलेंगे और मैं अपने मेन जॉब पर वापस लौटूंगा, जो कि एक्टिंग है। इसलिए, अभी तक किसी रियलिटी शो में जाने का कोई प्लान नहीं है।

रणवीर ने आगे कहा कि हर साल उन्हें शो के मेकर्स की ओर से कॉल आता था, लेकिन वह किसी वजह से हिस्सा नहीं ले पाते थे। लेकिन यह साल अलग है। रणवीर ने कहा, ’इस साल खास बात यह थी कि मेरा बेटा अपनी मम्मी के साथ एक महीने के लिए गर्मियों की छुट्टियों में अमेरिका जा रहा है, और मेरे पास कोई बड़ा काम नहीं था। इसलिए, मैंने सोचा कि यह मेरी लाइफ में अभी ठीक रहेगा। दूसरी वजह यह है कि मुझे स्क्रीन से डिटॉक्स की सख्त जरूरत थी क्योंकि सब कुछ स्क्रीन पर ही है। एंटरटेनमेंट और कम्युनिकेशन स्क्रीन पर ही है।

मैं सोशल मीडिया पर डेड-स्क्रॉलिंग से थक गया था। उन्होंने कहा, ‘मैं एक माइंड सेट के साथ जा रहा हूं।मैं बिग बॉस से कुछ पाने की उम्मीद कर रहा हूं और खुद से भी। शो के होस्ट अनिल कपूर को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘अगर सलमान होते, तो मैं खुश होता, क्योंकि मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है। मुझे लगता है कि एक कंटेस्टेंट के तौर पर यह मेरे लिए फायदेमंद है। अनिल सर लीजेंड हैं, उनमें अलग एनर्जी है।

उन्होंने कहा, ‘इसलिए, मैं उनसे बातचीत करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। मुझे उम्मीद है कि वो मुझे कुछ छूट देंगे। ‘बिग बॉस’ के घर में गुस्से पर काबू रखने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत जल्दी गुस्सा आता है, इसलिए मेरे लिए अपने गुस्से को काबू में रखना एक चुनौती होगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि मैं किसी दबाव में नहीं हूं। मैं वहां एक या डेढ़ महीने के लिए जा रहा हूं। इससे मुझे शांत रहने में मदद मिलेगी। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें