Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने महिला को 700 नशीली गोलियों सहित किया काबू

June 23, 2024

पुलिस ने महिला को 700 नशीली गोलियों सहित किया काबू

समाना: सिटी पुलिस ने एक महिला को 700 नशीली गोलियों सहित काबू किया है। सिटी थाना इंचार्ज जी.एस.सिंकद ने बताया एस.आई अशोक कुमार पुलिस पार्टी सहित मुरादपुरा के पास र्माैजुद थे। इसी दौरान एक महिला पर शंका होने से जब महिला को रोक कर पुछ ताछ की तो उसके पास से 700 नशीली गोलियां बरामद की गई। महिला की पहचान रणवीर कौर पत्नी हरबंस सिंह निवासी गांव मुरादपुरा के तौर पर कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

इसके ईलावा डीएसपी समाना नेहा अग्रवाल के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम शुरू करते कई गांवों में छापा मारी की गई। इस मौके पर नेहा अग्रवाल ने बताया पुलिस के आला अधिकारियों के आदेश पर क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम शुय की गई है। इस कडी के तहत गांव तलवंडी मलिक, मुरादपुरा, लगडोई, राजगढ़, शेर माजरा सहित अन्य गांवों में सर्च आप्रेशन शुरू किया गया है। उन्होने बताया कुछ शंका ग्रस्त लोगों से पुछ ताछ भी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें