Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Archana Makwana : स्वर्ण मंदिर में योग करना पड़ गया महंगा, अब सोशल मीडिया पर…

June 23, 2024

Archana Makwana : स्वर्ण मंदिर में योग करना पड़ गया महंगा, अब सोशल मीडिया पर…

Archana Makwana Yoga in Golden Temple : इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना को श्री दरबार साहिब में योग करना महंगा पड़ गया। तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके ‘धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने’ के आरोप में एक फैशन डिजायनर और लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अर्चना मकवाना ने अपने कृत्य के लिए माफी मांगी है और कहा है कि उनका कभी किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कल श्री दरबार साहिब में योग करने के लिए अर्चना मकवाना के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

वहीं, एसजीपीसी ने दरबार साहिब की परिक्रमा में महिला को 21 जून की सुबह योगाभ्यास करने की अनुमति देकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इस घटना से कुछ सिखों में नाराजगी है।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीरें

बता दें कि अर्चना मकवाना की 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं। तस्वीर वायरल होने के सिख संगठनों ने इसे लेकर हंगामा किया। विवाद बढ़ते देख अर्चना मकवाना ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से सिख संगठनों से माफी मांगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें