Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कमांडर करन सक्सेना’ के लिये Gurmeet Choudhary ने Jackie Chan और John Wick से ली प्रेरणा

June 23, 2024

‘कमांडर करन सक्सेना’ के लिये Gurmeet Choudhary ने Jackie Chan और John Wick से ली प्रेरणा

मुंबई: जानेमाने अभिनेता गुरमीत चौधरी का कहना है कि डिज़्नी+ हॉटस्टार की आने वाली सीरीज ‘कमांडर करन सक्सेना’ में उन्होंने अपनी भूमिका के लिए जैकी चैन और जॉन विक से प्रेरणा ली है। कमांडर करन सक्सेना के टीज़र ने गुरमीत चौधरी का एक नया और शानदार लुक पेश किया गया है, जिसमें उनका दमदार शारीरिक गठन और एक अनोखी पर्सनालिटी दिखाई दे रही है।

गुरमीत चौधरी ने बताया कि उन्होंने इसमें अपने किरदार के लिए विभिन्न नायकों से प्रेरणा ली है, जिन्हें हम सभी ने बड़े होते हुए देखा है। कमांडर करन सक्सेना की भूमिका के लिए अपनी प्रेरणा के बारे में बात करते हुए, गुरमीत चौधरी ने कहा, मैंने इस सीरीज के लिए विभिन्न एक्शन हीरोज़ से प्रेरणा ली।

जैकी चैन की अविश्वसनीय शारीरिकता और अभिनव स्टंट कार्य ने मेरे अपने स्टंट करने के दृष्टिकोण को प्रभावित किया। मैंने जॉन विक की तीव्र और सटीक लड़ाई शैली से भी प्रेरणा ली, और कोशिश की कि मेरी एक्शन सीन्स में वही प्रामाणिकता और तीव्रता दिखे। इन प्रेरणाओं ने मुझे एक डायनामिक और प्रभावशाली प्रस्तुति तैयार करने में मदद की है, जो मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को पसंद आएगी।

कीलाइट प्रोडक्शंस के बैनर के अंतर्गत, कमांडर करण सक्सेना का निर्माण राजेश्वर नायर और कृष्णन अय्यर ने किया है। इसमें गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले जैसे बेहतरीन कलाकारों ने अभिनय किया है।यह सीरीज़ 08 जुलाई, 2024 को प्रसारित होगी। यह डिज़्नी+ हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर निशुल्क देखी जा सकेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें