Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab Weather : दो दिन की मिली राहत के बाद फिर से सतायेगी चिलचिलाती गर्मी, लू का अलर्ट जारी; 26 जून से प्री-मानसून की संभावना

June 24, 2024

Punjab Weather : दो दिन की मिली राहत के बाद फिर से सतायेगी चिलचिलाती गर्मी, लू का अलर्ट जारी; 26 जून से प्री-मानसून की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब में जहां, गर्मी से दो दिन राहत मिलने के बाद फिर गर्मी अपना रूप दिखा रही है। कुछ दिनों की राहत के बाद पंजाब में तापमान फिर से बढ़ने लगा है और लोग फिर से इसे लेकर चिंतित हैं। इसके साथ ही पंजाब में लोग अब इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब बारिश होगी और किस दिन उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब का तापमान लगातार बढ़ रहा है। लगातार दूसरे दिन तापमान में एक बार फिर औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। रविवार शाम को फरीदकोट में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में आज लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, लुधियाना, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में लू चलेगी। इन शहरों में तापमान 42 से 45 डिग्री के आसपास रह सकता है। यह चेतावनी 25 जून को भी जारी रहेगी और इस दिन भी इन इलाकों में गर्मी का प्रकोप तेज रहेगा।

मौसम विभाग ने एक बार फिर 24 और 25 जून के लिए लू की चेतावनी जारी की है, लेकिन 26 जून से प्री-मानसून राहत भी मिलेगी।

26 और 27 जून को पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन 28 जून को ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें