Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध : Benjamin Netanyahu

June 25, 2024

इजरायल गाजा में युद्ध विराम प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध : Benjamin Netanyahu

यरूशलम : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि देश बंधकों की रिहाई के बदले गाजा में युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पेश किए गए समझौते के प्रस्ताव के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम नेतन्याहू ने सोमवार को विपक्ष की ओर से बुलाए गए नेसेट (संसद) के विशेष सत्र के दौरान कहा, ‘हम उस प्रस्ताव के प्रति प्रतिबद्ध हैं जिसका अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने समर्थन किया है। हमारी स्थिति नहीं बदली है। रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन ने पहली बार मई के अंत में चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए समझौते का प्रस्ताव पेश किया था।

नेतन्याहू के बयान से पहली बार यह संकेत मिला है कि इजरायली पक्ष ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और इसका समर्थन करता है। पीएम नेतन्याहू का कहना है कि इजरायल तब तक युद्ध समाप्त नहीं करेगा जब तक कि हम सभी 120 बंधकों को वापस नहीं ले आते, जब तक हमास का सफाया नहीं हो जाता, दक्षिणी और उत्तरी क्षेत्र के निवासी सुरक्षित अपने घरों को वापस नहीं लौट जाते। इजरायल ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर हमला किया। यह हमला अभी भी जारी है। हमास के हमले में करीब 1,200 लोग मारे गए थे और लगभग 250 को बंधक बना लिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें