Last Updated: November 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

निर्माता अश्विन महाराज लेकर आ रहे हैं शिव तांडव

June 25, 2024

निर्माता अश्विन महाराज लेकर आ रहे हैं शिव तांडव

मुंबई : प्रोड्यूसर अश्विन महाराज हमेशा से म्यूजिक के क्षेत्र में कुछ न कुछ नया करने में सफल रहे हैं और अब वे सभी शिव भक्तों के लिए शिव तांडवम लेकर आ रहे हैं, जो निश्चितरूप से भक्तो को कनेक्ट करेगा। आपको बता दें कि इस शिव तांडव को मुस्कान गौतम ने स्वरबद्ध किया है और सतीश त्रिपाठी ने इसका म्यूजिक दिया है।

महाराजा म्यूजिक लेबल के अंतर्गत बनाया गया यह शिव स्त्रोत आप के रोंगटे खड़े कर देगा। हम सभी जानते हैं कि रावण ने यह स्त्रोत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लिखा था । 29 मिनट 53 सेकंड का यह शिव तांडव आपको खुद से बांधे रखेगा। अश्विन महाराज द्वारा निर्मित ये शिव तांडव अब उनके यूटयूब चैनल पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें