Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले एक साथ बैठकर पी शराब, फिर नशे में कर दी दोस्त की हत्या

June 26, 2024

पहले एक साथ बैठकर पी शराब, फिर नशे में कर दी दोस्त की हत्या

गन्नौर: जिला में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। गन्नौर के बड़ी उद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फेक्ट्री में बने कमरे में रह रहे श्रमिक ने शराब के नशे में अपने साथ श्रमिक की लोगे की रॉड मारकर हत्या कर दी। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के जिला बस्ती के गांव नगदपुर निवासी 48 वर्षीय कांशीराम बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में 14 साल से काम कर रहा था। उसके साथ फैजाबाद का बल कृष्ण भी वहीं फेक्ट्री में बने श्रमिक क्वार्टर में रहते थे। रविवार शाम को वो कमरे पर मौजूद था। उनके साथ उत्तर प्रदेश के फैजाबाद स्थित गांव कोच्छापुर निवासी बाल कृष्ण भी था।

दोनों कमरे में बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कांशीराम ने नुकीली चीज से बालकृष्ण के हाथ पर मार दिया। जिस वजह से वह घायल हो गया। इसके बाद कांशीराम भाग कर फैक्ट्री की छत पर पहुंच गया। उसके पीछे बाल कृष्ण भी लोहे की रॉड लेकर भागा और उसके सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए, जिससे कांशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता एएसआई रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बल कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें