Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गोल्डन टेंपल योग विवाद: अमृतसर पुलिस ने Archana Makwana को भेजा नोटिस, SGPC द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुआ मामला दर्ज़

June 26, 2024

गोल्डन टेंपल योग विवाद: अमृतसर पुलिस ने Archana Makwana को भेजा नोटिस, SGPC द्वारा की गई शिकायत के आधार पर हुआ मामला दर्ज़

अमृतसर: 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोल्डन टेंपल (श्री हरिमंदिर साहिब) में योगासन करने वाली गुजरात के वडोदरा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अर्चना मकवाना को अमृतसर पुलिस ने नोटिस भेजा है। यह नोटिस उसे जांच में शामिल होने के लिए भेज गया है। अर्चना के खिलाफ एसजीपीसी की ओर से भेजी गई शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर की एडीसीपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि नियमों के अनुसार अर्चना मकवाना के खिलाफ आई शिकायत पर दर्ज हुए मामले में पहले पूरी जांच की जाएगी।

इस मामले में अर्चना से पहले बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर अर्चना को पुलिस की ओर से अपने बयान देने के लिए नोटिस भेज दिया गया है। अर्चना को कहा गया है कि वह सूचित करे कि कब वह पुलिस के पास आकर अपने बयान दर्ज करवाएगी। वहीं इससे पहले एसजीपीसी प्रधान धामी ने कहा था कि इस लड़की ने दरबार साहिब परिक्रमा में योग करके सिख धर्म की मयार्दाओं का उल्लंघन किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से अर्चना मकवाना को गिरफ्तार कर कानून के मुताबिक सजा देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें