Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kalki 2898 AD थीम गीत : भगवान कृष्ण की स्तुति का मथुरा में हुआ विमोचन

June 26, 2024

Kalki 2898 AD थीम गीत : भगवान कृष्ण की स्तुति का मथुरा में हुआ विमोचन

मुंबई : महान कृति कल्कि 2898 एडी रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर रही है। इसकी रिलीज से सिर्फ दो दिन पहले, दर्शकों और सिनेप्रेमियों के बीच फिल्म देखने की ललक अपने चरम पर पहुंच गया है। दर्शकों के उत्साह को बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने अब इस फिल्म का एक नया गाना “थीम ऑफ कल्कि” पेश किया है, जो भगवान कृष्ण की स्तुति है। भावपूर्ण और दिव्य गीत गौतम भारद्वाज द्वारा गाया गया है, संगीत संतोष नारायण का है और गीत कुमार के हैं। यह गीत फिल्म के विषय और सार को पूरी तरह से दर्शाता है, आकर्षक गीत और भावपूर्ण संगीत जो कानों को अमृत की तरह महसूस कराता है, एक दिव्य वातावरण बनाता है।

यह गाना मथुरा की पवित्र भूमि पर लॉन्च किया गया था, जो भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के रूप में बहुत महत्व रखती है।उस समय यह एक अद्भुत दृश्य था, क्योंकि एक सौ डांसरों ने मंदिर की सीढ़ियों पर मधुर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों के लिए यह आनंदमय हो गया। डांसरों के साथ अभिनेत्री शोभना चंद्रकुमार भी शामिल हुईं, जो फिल्म में मरियम की भूमिका निभा रही हैं।

नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें