Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ के कोरबा एसबीआई शाखा में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

June 26, 2024

छत्तीसगढ़ के कोरबा एसबीआई शाखा में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के घंटाघर चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) बैंक में मंगलवार की मध्यरात्रि में भीषण आग लग गई।आगजनी की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मंगलवार करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र में स्थित एसबीआई की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने यहां कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी के पीछे बैंक में काम के बाद कर्मचारी एसी बंद करना भूल गया था जिससे बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई। इस आगजनी में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें