Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

America: डलास के एक रेस्तरां में गोलीबारी में दो लोगों की हुई मौत

June 27, 2024

America: डलास के एक रेस्तरां में गोलीबारी में दो लोगों की हुई मौत

इरंविग : अमेरिका के टैक्सास प्रांत के सबसे बड़े शहर डलास में एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना में दो लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उसने इस हमले के एक संदिग्ध की पहचान कर ली है, हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी नागरिक की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। घटना के संबंध में टेलीविजन में दिखाए जा रहे वीडियो में ‘चिक-फिल-ए’ रेस्तरां में खिड़कियों के बाहर स्क्रीन लगी हुई और पुलिस के वाहन खड़े दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने यह पुष्टि नहीं की है कि घटना ‘चिक-फिल-ए’ रेस्तरां में हुई है या कहीं और। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और प्रत्यक्षर्दिशयों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतकों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें