Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी का तीसरा अधिवेशन 15 से 18 जुलाईतक आयोजित होगा

June 27, 2024

20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी का तीसरा अधिवेशन 15 से 18 जुलाईतक आयोजित होगा

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने 27 जून को बैठक कर चौतरफा तौर पर सुधार गहराने और चीनी शैली का आधुनिकीकरण और आगे बढ़ाने पर विचार किया। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने इसकी अध्यक्षता की। इस बैठक ने फैसला किया कि 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी का तीसरा अधिवेशन 15 से 18 जुलाई तक पेइचिंग में आयोजित होगा।

सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो ने चौतरफा तौर पर सुधार गहराने और चीनी शैली का आधुनिकीकरण और आगे बढ़ाने पर सीपीसी केंद्रीय कमेटी के फैसले नामक दस्तावेज के बारे में पार्टी के अंदर और बाहर राय लेने की स्थिति की रिपोर्ट सुनी और फैसला किया कि इस बैठक की रायों के मुताबिक संशोधित दस्तावेज 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के तीसरे अधिवेशन में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस बैठक ने बल दिया कि चौतरफा तौर पर सुधार गहराने का आम लक्ष्य चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था का सुधार व विकास जारी रखना और राष्ट्र की शासन व्यवस्था और शासन क्षमता का आधुनिकीकरण बढ़ाना है। वर्ष 2035 तक पूरी तरह उच्च स्तरीय समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था का निर्माण पूरा किया जाएगा,चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था अधिक संपूर्ण होगी, आम तौर पर देश की शासन व्यवस्था और शासन क्षमता का आधुनिकीकरण और समाजवादी आधुनिकीकरण पूरा होगा ,जो इस शताब्दी के मध्य में चौतरफा तौर पर शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण पूरा करने के लिए ठोस आधार रखेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें