Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Trailer: ‘Commander Karan Saxena’ का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए Gurmeet Choudhary

June 28, 2024

Trailer: ‘Commander Karan Saxena’ का ट्रेलर जारी, एक्शन अवतार में नजर आए Gurmeet Choudhary

मुंबई : टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के बाद एक्टर गुरमीत चौधरी अब ओटीटी पर एक्शन अवतार में नजर आएंगे। उनकी अपकमिंग स्ट्रीमिंग सीरीज ‘कमांडर करण सक्सेना’ का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर में उनका किरदार रॉ एजेंट करण सक्सेना का है, जो देशभक्त है और भारत को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं, इकबाल खान विलेन के रोल में हैं। उन्होंने आईएसआई चीफ नासिर का किरदार निभाया है। सीरीज के बारे में गुरमीत चौधरी ने कहा, ‘ ‘कमांडर करण सक्सेना’ मेरे लिए बेहद खास है। मैं उन सभी अधिकारियों की दिल से तारीफ करता हूं, जो देश की जी जान से सेवा करते हैं।

इन हीरो से प्रेरित एक किरदार को निभाना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सीरीज में मेरा किरदार करण देश के प्रति समर्पति है। इस किरदार को मैं असल जिंदगी में भी अपनाना चाहता हूं। वह एक ऐसा व्यक्ति है जो मैं हमेशा से बनना चाहता था। सीरीज का निर्देशन जतिन वागले ने किया है और इसका निर्माण कीलाइट प्रोडक्शंस ने किया है। एक्टर इकबाल खान ने कहा, ‘यह मेरे द्वारा निभाए गए सबसे खतरनाक और आकर्षक किरदारों में से एक है। नासिर आक्रामक है। नासिर का किरदार निभाने से मुझे कुछ अलग किरदार को आजमाने का मौका मिला।

यह एक चुनौतीपूर्ण अनुभव था। मुझे उम्मीद है कि दर्शक हमारी कड़ी मेहनत को देख पाएंगे और सीरीज को एन्जॉय करेंगे। यह कहानी निश्चित रूप से दर्शकों को प्रेरित करेगी। हाल ही में ‘कमांडर करण सक्सेना’ का टीजर जारी किया गया था। इसकी जिसकी शुरुआत में इकबाल खान दिखाई देते हैं और बैकग्राउंड से आवाज आती है कि कफन तैयार कर लो, तुम्हारा मुल्क जलाकर तबाह करने वाले हैं। इसके बाद गुरमीत का जबरदस्त डायलॉग आता है, जिसमें एक्टर कहते हैं, ’इतने साल में एक क्रिकेट मैच तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो। टीजर को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह सीरीज 8 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें