Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ एक्टर Yash ने की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात

June 29, 2024

साउथ एक्टर Yash ने की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ की जमकर तारीफ, कही ये बड़ी बात

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के रॉकिंग स्टार यश ने फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की सराहना की है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित, कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित यह फिल्म 27 जून दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी प्रभावशाली समीक्षा मिल रही है। कई सितारे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।रॉकिंग स्टार यश ने भी कल्कि 2898 एडी की सराहना की है।

यश ने अपने एक्स हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर साझा किया और लिखा, “एक हैरान कर देने वाला सीन बनाने के लिए #कल्कि2898AD टीम को बधाई! यह फिल्म ज्यादा क्रिएटिल स्टोरी टेलिंग के लिए रास्ते मजबूत करती है @nagashwin7 और @VyjayanthiFilms, आपकी दूरदर्शिता और साहस कई लोगों को बड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित करेगा। डार्लिंग #प्रभास, @श्रीबच्चन सर, कामल हासन सर, और @दीपिकापादुकोण और कुछ जबरदस्त कैमियो को एक साथ देखना एक कमाल का एक्सपीरियंस है इस फिल्म को एक साथ लाने में शामिल सभी लोगों को बधाई – यह वास्तव में स्क्रीन को रोशन करती है!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें