Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup Final से पहले Sonu Sood ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं!

June 29, 2024

T20 World Cup Final से पहले Sonu Sood ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं!

मुंबई: दर्शक इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच बहुप्रतीक्षित टी20 विश्व कप फाइनल की तैयारी कर रहे हैं और इस आइकोनिक मैच के उत्साह में अभिनेता-समाजसेवी सोनू सूद भी शामिल हो गए हैं। ‘फतेह’ एक्टर ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “काँग्रेचुलेशन्स टीम इंडिया इन एडवांस, वर्ल्ड कप इज आवर्स। “

चाहे वैश्विक स्तर पर देश का समर्थन करना हो, या जमीनी स्तर पर नागरिकों की मदद करना हो, सोनू सूद हमेशा देश के लिए अपना योगदान देने के लिए आगे आए हैं। हेल्थकेअर, शिक्षा प्रदान करने और जनता के बीच एकजुटता को बढ़ावा देने के सूद के नेक प्रयासों के बाद, उनके फैंस ने उन्हें जनता के नायक के रूप में हमेशा सराहा है।

इस बीच, काम के मोर्चे पर, सोनू सूद अपनी पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। ‘फतेह’ एक्शन के मिश्रण से भरपूर एक आगामी साइबर क्राइम थ्रिलर है, जो हॉलीवुड एक्शन के बराबर होने का वादा करती है। यह फिल्म इसी साल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें