Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर : खेत जोतते समय दुर्घटना में किसान की हुई मौत, ट्रैक्टर से बंधे रोटावेटर की चपेट में आने से हुआ हादसा

June 29, 2024

झज्जर : खेत जोतते समय दुर्घटना में किसान की हुई मौत, ट्रैक्टर से बंधे रोटावेटर की चपेट में आने से हुआ हादसा

झज्जर: हरियाणा के झज्जर में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत जोतते समय वह ट्रैक्टर से बंधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसा सिर पर बंधी चादर मशीन में फंसने से हुआ। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मृतक किसान की पहचान 44 वर्षीय ज्ञान चंद पुत्र भूप सिंह निवासी गांव काहरी जिला झज्जर के रूप में हुई है। किसान ज्ञान चंद शुक्रवार को ट्रैक्टर लेकर अपने खेत में बिजाई का काम करने गया था।

जब वह खेत में बिजाई का काम कर रहा था तो उसने अपने सिर पर चादर बांध रखी थी। वह चादर अचानक रोटावेटर मशीन में आ गई। इससे किसान जमीन पर गिर गया और रोटावेटर मशीन ने उसे काट लिया। किसान ज्ञान चंद शादीशुदा था और खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। झज्जर के माछरौली थाने के एएसआई राजीव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि झज्जर के गांव काहरी में खेत में काम करते समय रोटावेटर मशीन की चपेट में आने से ज्ञान चंद नामक किसान की मौत हो गई है। पुलिस ने उसके चचेरे भाई के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें