Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian women Hockey Team के 33 संभावित सदस्यों का किया गया ऐलान, देखें लिस्ट

June 29, 2024

Indian women Hockey Team के 33 संभावित सदस्यों का किया गया ऐलान, देखें लिस्ट

बेंगलुरु: हॉकी इंडिया ने शनिवार को 33 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। टीम के सदस्य एक जुलाई से 31 अगस्त तक साई बेंगलुरु में राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगे। भारतीय महिला हॉकी टीम लंदन और एंटवर्प में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 सीज़न के समापन के बाद एक छोटे ब्रेक के बाद वापस लौटेगी।

टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कप्तान सलीमा टेटे और उपकप्तान नवनीत कौर के नेतृत्व में टीम ने एफआईएच प्रो लीग में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ करीबी मुकाबलों में संघर्ष किया। शॉर्टलिस्ट की गई टीम में गोलकीपर सविता, बिचू देवी खारीबाम, बंसारी सोलंकी और माधुरी किंडो शामिल हैं।

रक्षकों में निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रोपनी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छत्री और प्रीति हैं वहीं सलीमा टेटे, मरीना लालरामनघाकी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, नेहा, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, अक्षता अबासो ढेकाले, अजमीना कुजूर मिडफील्डर की भूमिका में हैं। फारवर्ड में सुनेलिता टोप्पो, मुमताज खान, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया और रुतुजा दादासो पिसल हैं।

मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘ हमने हाल ही में प्रो लीग के यूरोप चरण के लिए एंटवर्प और लंदन की यात्रा की। हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में नहीं थे लेकिन हमने एक टीम के रूप में बहुत कुछ सीखा। कई अवसरों पर, हम अग्रणी थे और हमने कई मुकाबलों को रोमांचक बनाया। पुनर्निर्माण के शुरुआती चरणों में ये अच्छे संकेत हैं, और मुझे यकीन है कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में एक ताकत बनेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें