Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 5 जुलाई तक मौसम खराब रहने की आशंका

June 30, 2024

Himachal में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 5 जुलाई तक मौसम खराब रहने की आशंका

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज से लगातार 3 दिन भारी बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने रविवार को चार जिलों, सोमवार को आठ जिलों और मंगलवार को तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों को आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों को सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और शिमला, मंडी और सिरमौर जिलों को मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले तीन दिनों में एक या दो बार भारी बारिश हो सकती है।

5 जुलाई तक बारिश से राहत नहीं:

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 5 जुलाई तक राज्य में बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। 2 जून तक ऑरेंज अलर्ट और 3 से 5 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री ने की सतर्क रहने की अपील:

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी अधिक ऊंचाई वाले, भूस्खलन वाले क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून के साथ-साथ पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते अगले तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

तीन जिलों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी:

राज्य के ऊना, शिमला और सोलन जिलों में मानसून ने जोरदार दस्तक दी। शिमला और सोलन में शुक्रवार रात और ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शिमला में इससे 9 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। शिमला के चलौठी में एक मकान भी भूस्खलन के कारण असुरक्षित हो गया है। इसके बाद इसे खाली करा लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें