Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

केदारनाथ में बर्फ का तूफान बनकर गिरा ग्लेशियर, थोड़ी देर के लिए थम गईं श्रद्धालुओं की सांसें

June 30, 2024

केदारनाथ में बर्फ का तूफान बनकर गिरा ग्लेशियर, थोड़ी देर के लिए थम गईं श्रद्धालुओं की सांसें

रुद्रप्रयाग: चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। यह दृश्य देख कर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं की सांसें थम सी गईं थी। मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि यहां बीती आठ जून को भी ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। बीते वर्ष मई व जून में भी चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच बार हिमस्खलन हुआ था। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी सितंबर व अक्तूबर में क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें