Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जिद्द में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया

July 1, 2024

गुरुग्राम में एकतरफा प्यार के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जिद्द में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक बड़ी सनसनीखेज घटना घटी है। सेक्टर 107 की सिग्नेचर ग्लोबल सोसायटी में एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जल गई। घटना सुबह 11 बजे की है। ग्लोबल सिग्नेचर सोसायटी के सोलेरो के A8 की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर 104 में लड़की का शव जली हुई हालत में मिला।

मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। पुलिस ने एक नाबालिग युवक को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया गया है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है।

इस घटना को अंजाम देने वाला युवक भी नाबालिग है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। नाबालिग युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़के के दो दोस्तों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। डीसीपी पश्चिम और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें