Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 18 कैदी भागे, एक कैदी की गोली लगने से मौत

July 2, 2024

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 18 कैदी भागे, एक कैदी की गोली लगने से मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) स्थित एक जेल से कम से कम 18 खतरनाक अपराधी एक सुरक्षा कर्मी पर हमला करने के बाद फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना शुक्रवार को रावलकोट जेल में हुई जब एक कैदी ने सुरक्षा कर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर जेल की चाबियां छीन लीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार होने वाले 18 कैदियों में से 6 को मौत की सजा सुनाई गयी थी जबकि 3 अन्य कैदी उम्र कैद की सजा काट रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि फरार होने की कोशिश कर रहे एक अन्य कैदी की गोली लगने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वह (कैदी) 5 वर्ष कैद की सजा काट रहा था। पुलिस ने इलाके में व्यापक खोज अभियान शुरू किया है। इस बीच, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी और जेल प्रमुख तथा कुछ अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। रावलकोट जेल के उपाधीक्षक समेत 7 अधिकारियों को हिरासत में लेकर सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें