Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका: 5 किलो हैरोइन सहित तीन लोग गिरफ्तार

July 2, 2024

सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका: 5 किलो हैरोइन सहित तीन लोग गिरफ्तार

अमृतसर। सीमा पार मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने अमृतसर के रानिके गांव से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 5 किलो हैरोइन भी जब्त किया है। पाकिस्तान से ड्रग्स की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई और बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यह जानकारी डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने अपने एक्स पर शेयर कर दी है।।

पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें