Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

July 3, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, यूपी-बिहार सहित कई राज्यों में हुआ महंगा, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 3 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले।

जिसके मुताबिक आपको बता दे आज कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतें घट गई हैं। तो वहीं, देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा भी हो गया है। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार और यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

बिहार में पेट्रोल 50 पैसे बढ़कर 107.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 47 पैसे बढ़कर 94.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.64 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आपको बता दे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 19 पैसे घटकर 104.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे घटकर 91.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें